Skip to content

योग्य दंपति सर्वेक्षण को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित* 

*योग्य दंपति सर्वेक्षण को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

*रिपोर्ट – बजरंग अग्रवाल*

 

समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामगढ़ के प्रशाल में योग्य दंपति सर्वेक्षण को लेकर शनिवार को एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रशिक्षु के रूप में प्रखंड की सभी स्वास्थ्य सहिया एवं सहिया साथी शामिल थी। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम प्रसाद ने कहा कि 19 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 तक घर-घर जाकर योग्य दंपति सर्वेक्षण किया जाना है‌। इसमें 45 वर्ष की आयु वर्ग तक के दंपतियों का सर्वेक्षण किया जाएगा।

इसी सर्वेक्षण के आधार पर परिवार नियोजन से संबंधित लक्ष्य का निर्धारण होगा। उन्होंने कहा कि योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन की उपयोगिता के विषय में जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई उपायों की जानकारी भी दी जाएगी।उन्होंने कहा कि सभी नव विवाहित दंपतियों को विवाह के कम से कम 2 साल बाद पहले शिशु को जन्म देने तथा दो बच्चों के बीच कम से कम 3 साल का अंतर रखने के विषय में बताया जाएगा।उन्हें परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के साधनों के विषय में बात करने में लोग संकोच करते हैं‌।

उनका संकोच दूर करने के लिए उन्हें मैत्री सह परिवार परामर्श केंद्र में आने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाना है। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण कार्य में स्वास्थ्य सहिया की मदद के लिए सहिया साथी एवं परिवार नियोजन बीटीटी को भी लगाया जाएगा। कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम प्रसाद, परिवार नियोजन बीटीटी पुष्पा कुमारी तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन के ब्लॉक मॉनिटर दीपक ज्योति मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *