Skip to content

मोहम्मद खुटहरी गांव में धूमधाम से मनाया जा रहा है आदिवासियों का वार्षिक पर्व सोहराय* 

*मोहम्मद खुटहरी गांव में धूमधाम से मनाया जा रहा है आदिवासियों का वार्षिक पर्व सोहराय*

 

*ठाकुर गंगटी(गोड्डा)*

 

*ठाकुर गंगटी संवाददाता*

 

ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत मोहम्मद खुटहरी गांव में इन दिनों आदिवासियों का वार्षिक पर्व सोहराय मनाया जा रहा है। संपूर्ण ग्रामीण मिलकर टोली बनाकर हर्षोल्लास के साथ सोहराय पर्व मना रहे हैं।इस अवसर पर गांव के सभी ग्रामीण मिलकर पुरुष भाई ढोल, नगाड़े, डिगा मांदर, झाल, करताल, बांसूरी आदि बजाते हैं और आदिवासी महिलाएं युवती गीत गाकर नृत्य करती हैं।

गांव के एक ओर से दूसरे छोर तक नृत्य करते हुए जाया जाता है। फिर वहां से दूसरे दिन नृत्य करते हुए ही वापस आते हैं।इस अवसर पर सबों के घरों में मेहमान का भी आगमन होता है। मेहमान के साथ-साथ ग्रामीण भी एक साथ मिलजुल कर रुचिकर भोजन भी बदल-बदल कर प्रतिदिन खाते हैं। पर्व के अंतिम दिन गांव के सभी लोग एकत्रित होकर एक जगह रुचिकर भोजन पकाते हैं और फिर उसे सार्वजनिक रूप से एक पंक्ति में बैठकर भोजन प्राप्त करते हैं।

ग्रामीण सह शिक्षक आसवन मुर्मू ने जानकारी देते हुए बताया कि आपसी भाईचारा गांव समाज और संबंधियों में एकता सामंजस्य सद्भावना बनाए रखने के लिए यह पर्व पौराणिक काल से मानते आ रहे हैं।बताया कि प्रत्येक आदिवासी गांव में बारी बारी से यह वार्षिक ऐतिहासिक और प्रमुख माना जाने वाला सोहराय पर धूमधाम से मनाया जाता है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *