Skip to content

मुहर्रम पर्व को लेकर बीडीओ डॉ विवेक किशोर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आहूत* 

*मुहर्रम पर्व को लेकर बीडीओ डॉ विवेक किशोर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आहूत*

 

*जामा(दुमका)*

 

*जामा ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

जामा थाना परिसर में शनिवार को मुहर्रम पर्व को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ विवेक किशोर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने बताया कि मुहर्रम का जुलूस परगाडीह, पहरीडीह, लखनपुर, लोधना, छैलापाथर एवं दोनदीया गांव में निकाला जायेगा।

इस मौके पर बीडीओ ने समिति के सदस्यों को मुहर्रम पर्व पर जुलुस शान्ति पूर्वक निकालने का अनुरोध किया और कहा कि सभी लोग मिलजुल कर सौहार्द पूर्वक भाईचारे के साथ पर्व को मनाएं। किसी भी परिस्थिति में असामाजिक तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर रहेगी। किसी भी तरह का अफवाह फैलाने वाले पर दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में पूर्व उप प्रमुख इंद्रकांत यादव, मुखिया संतोष पुजहर, सत्तार खान,विशु टुडु, उमा यादव, गफ्फार खान, अकबर भाट, प्रेम साह, कोशलेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *