Skip to content

मुर्शिदाबाद हिंसा के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने किया देशभर में प्रदर्शन, बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग* 

*मुर्शिदाबाद हिंसा के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने किया देशभर में प्रदर्शन, बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग*

 

*नई दिल्ली*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किया। यह हिंसा वक्फ कानून में हुए संशोधन को लेकर हुई थी। वीएचपी ने मांग की कि राज्य में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।

वीएचपी के कार्यकर्ताओं का दावा है कि ममता बनर्जी सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। पिछले हफ्ते हुई झड़पों में कम से कम तीन लोगों की जान गई।

 

दिल्ली के नांगलोई चौक पर वीएचपी के महासचिव बजरंग बगड़ा ने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की निंदा करते हुए प्रदर्शन का नेतृत्व किया। नोएडा में वीएचपी ने रैली निकाली, जिसमें बंगाल सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। रैली का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने किया।

बंसल ने पीटीआई से कहा कि देशभर में पंजाब को छोड़कर कई जगहों पर प्रदर्शन किए गए। तृणमूल कांग्रेस हिंदुओं पर अत्याचार कर रही है और यह सब बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ मिलकर हो रहा है।

 

उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद की हालिया हिंसा बंगाल में लंबे समय से चल रहे हिंदू विरोधी अत्याचार का एक भयावह रूप है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जैसे आरक्षण विरोध के नाम पर हिंदुओं को निशाना बनाया गया, वैसा ही मिजाज अब भारत में दिख रहा है। लेकिन हम ऐसी बांग्लादेशी मानसिकता भारत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

 

*वीएचपी ने इन प्रमुख मांगों को रखा* –

 

*पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू हो

*राज्य की सीमाओं पर बाड़बंदी (फेंसिंग) हो

*मुर्शिदाबाद हिंसा के पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए

*हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

*वक्फ के नाम पर जमीन कब्जा रोका जाए

*वक्फ संपत्तियों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की जाए

बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकाला जाए

*मुर्शिदाबाद हिंसा में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए

 

बंसल ने आगे कहा कि वीएचपी दिल्ली और पंजाब में सोमवार को इसी मुद्दे को लेकर और प्रदर्शन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुर्शिदाबाद में हिंदुओं को घर छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है। मूर्ति बनाने पर एक बाप-बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा, हमें समझ नहीं आता कि हिंदुओं के खिलाफ इतनी नफरत कहां से आ रही है। मुख्यमंत्री जिहादी ताकतों को बैठक में बुलाती हैं, लेकिन हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर एक शब्द नहीं बोलतीं। उन्होंने कहा कि हम वक्फ के नाम पर हिंदुओं को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हैं।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *