Skip to content

मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत 1530 उपभोक्ताओं को मिला बिल माफी का प्रमाण पत्र* 

*मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत 1530 उपभोक्ताओं को मिला बिल माफी का प्रमाण पत्र*

 

*देवघर*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार गुरुवार 03.10.2023 को मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत देवघर डिवीजन अंतर्गत कुल 593 (देवघर सबडिविजन 58, मोहनपुर पीएसएस 135, जसीडीह सबडिविजन ऑफिस 120, देवीपुर पीएसएस 280) बिजली उपभोक्ताओं को बिल माफी का प्रमाण पत्र सौंपा गया।

 

इसके अलावा मधुपर डिवीजन अंतर्गत कुल 536 (मारगोमुण्डा प्रखंड अन्तर्गत आयोजित कैम्प में 263, करौ प्रखंड अंतर्गत 273) बिजली बिल माफी का लाभ पाने वाले लाभुकों को प्रमाण पत्र सौंपा गया। वहीं सारठ प्रखंड अंतर्गत 401 (बभनगामा 262, तेतरिया 139) उपभोक्ताओं को बिल माफी प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस प्रकार कुल 1530 बिजली उपभोक्ताओं को बिल माफी का प्रमाण पत्र सौंपा गया।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Ο

 

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *