Skip to content

मानकाचक गांव में खेरवाड़ सांवता एभेन बैसी की बैठक आयोजित* 

*मानकाचक गांव में खेरवाड़ सांवता एभेन बैसी की बैठक आयोजित*

 

*बैठक में संतालों की सांस्कृतिक, आर्थिक, शिक्षा एवं बौद्धिक विकास पर चर्चा*

 

*दुमका*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

जामा प्रखंड के मानकाचक गांव में बुधवार को खेरवाड़ सांवता एभेन बैसी की बैठक हुई। इस बैठक में संतालों की सांस्कृतिक, आर्थिक, शिक्षा एवं बौद्धिक विकास पर चर्चा की गई। संतालों की आस्था एवं धार्मिक पहचान को समृद्ध करने के सार्थक उपाय खोजने का प्रयास किया गया। बैठक में मानकाचक के लेखा होड़, ग्रामीण के साथ साथ आसपास के ग्रामीण भी शामिल हुए। सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पूज्य स्थल माँझी थान एवं जाहेर थान की नियमित साफ-सफाई एवं सप्ताहिक पूजा की जाएं| बैठक में पूजा पाठ में बच्चों की भागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया गया| निर्णय लिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो को व्यवसाय से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

शिक्षा ही विकास की रीढ़ है अतएव बच्चों की निकटम विद्यालय में अवश्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने पर सहमति बनी।

नशा से होनेवाले नुकसान को देखते हुए नशा को कम और धीरे धीरे बंद करने पर विचार किया गया।

गांव के विवादों का निपटारा ग्रामीण स्तर पर पारंपरिक शासन विधि द्वारा करने पर विचार किया गया जिससे ग्रामीणों को हर विवाद के लिए थाना न जाना पड़े।

 

इस मौके पर मंझी बाबा मिसील हांसदा, सुखलाल सोरेन, बाबूसोल मुर्मू, राजेंद्र हांसदा, अरविन्द हेंब्रम, मानिक हेंब्रम, नाटुवा हांसदा, गोविन्द मुर्मू, मदन टुडू, रामलाल हांसदा, सुनील मुर्मू आदि के साथ ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *