Skip to content

महुबना संकुल इकाई के पुनर्गठन को लेकर सहायक अध्यापकों की बैठक आहूत*

*महुबना संकुल इकाई के पुनर्गठन को लेकर सहायक अध्यापकों की बैठक आहूत*

*अब तक की सभी राज्य सरकारों ने सहायक अध्यापकों को ठगने का काम किया है, संगठित होना जरूरी – विक्रांत ज्योति*

*रामगढ़(दुमका)*

*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*

झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की महुबना संकुल इकाई के पुनर्गठन को लेकर शनिवार को सहायक अध्यापकों की बैठक उत्क्रमित उच्च विद्यालय महुबना में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सहायक अध्यापक नमो नारायण मंडल ने की। मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विक्रांत ज्योति ने उपस्थित सहायक अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठित होकर ही सहायक अध्यापक वेतनमान सहित अन्य सुविधाओं की मांग राज्य सरकार से कर सकते हैं।

अब तक की सभी राज्य सरकारों ने सहायक अध्यापकों को ठगने का काम किया है। इसलिए संगठित होना समय की आवश्यकता है। संकुल स्तर पर संगठन के मजबूत होने से ही प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर संगठन मजबूत हो सकता है। बैठक में उपस्थित सहायक अध्यापकों ने सर्वसम्मति से उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांगमारा के सहायक अध्यापक संतोष कुमार मंडल को महुबना संकुल इकाई का अध्यक्ष, प्राथमिक विद्यालय तेलियाडीह में कार्यरत मानिक कुमार को सचिव तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय कटहलडीह में कार्यरत रमेश चंद्र बैद को कोषाध्यक्ष के पद पर चयनित किया।जबकि उत्क्रमित प्राथमिक, मंडरो संताली में कार्यरत नमो नारायण मंडल एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कटहलडीह में कार्यरत चंदन कुमार मांझी को प्रखंड प्रतिनिधि के रूप में चुना गया।प्रत्येक माह संकुल इकाई की बैठक संकुल के अलग-अलग

विद्यालयों में करने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया।बैठक में मुख्य रूप से जियाधर मंडल, युधीर मंडल,विश्वनाथ मंडल, हेमा देवी अंकिता बेसरा, हिम्मतलाल सोरेन आदि उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *