Skip to content

महगामा विधानसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह के समर्थन में बूथ कमेटी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित* 

*महगामा विधानसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह के समर्थन में बूथ कमेटी सदस्यों के साथ बैठक आयोजित*

 

*ठाकुर गंगटी(गोड्डा)*

 

*ठाकुर गंगटी संवाददाता*

 

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस चुनाव कार्यालय में प्रखंड क्षेत्र के बूथ कमेटी सदस्यों के साथ जिला अध्यक्ष दिनेश यादव एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी श्यामल किशोर सिंह ने बैठक की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी 16 पंचायत के बूथ कमेटी सदस्यो, विभिन्न मंच मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से अपने विचार रखें |

किस गांव पंचायत के किस मतदान केंद्रों में क्या कमी है या कोई समस्या है उसपर विचार विमर्श किया गया| विभिन्न मतदान केंद्रों पर किस प्रकार से लीड लिया जा सकता है, इस बारे में बारीकी से विचारों का आदान-प्रदान किया गया। बैठक में सभी मतदान केंद्रों के प्रभारी, कमेटी सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि अपने-अपने मतदान केंद्रों पर हर परिस्थिति में बढ़त लेनी है, ताकि अपने महागठबंधन प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह की जीत अधिक मतों से हो सके।

जिला अध्यक्ष दिनेश यादव और विधानसभा चुनाव प्रभारी श्यामल किशोर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने मतदान केंद्रों के क्षेत्र में डटे रहे| सुबह-शाम जानकारी लेते रहें। मतदाता का हाल-चाल जानने पर निश्चित रूप से समर्थन मिलता है। निकटवर्ती एक दूसरे मतदान केंद्र क्षेत्र, निकटवर्ती गांव, निकटवर्ती पंचायत की भी जानकारी लिया करें। एक दूसरे मतदान केंद्रों, गांव और पंचायत की जानकारी को साझा करने के बाद यह पता चल जाएगा कि कितने मतों से समर्थन मिलने वाला है। इस आधार पर यह निश्चित कर पाएंगे कि आप अपने मतदान केंद्रों पर किस प्रकार से लीड ले पाएंगे।

कहा कि मतदान केंद्रों के सभी साथी अपने-अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर मतों से बढ़त लेने की रणनीति तैयार कर ले तो निश्चित रूप से प्रखंड स्तर पर पिछले विधानसभा चुनाव से अधिक मतों से आप बढ़त बना पाएंगे और महागठबंधन की प्रत्याशी सह विधायक दीपिका पांडे सिंह की दूसरी बार अधिक मतों से जीत निश्चित होगी। सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि चाहे जितनी भी मेहनत करनी पड़े लेकिन पिछली बार से अधिक मतों से जीत दिलाकर महागठबंधन प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह को झारखंड रांची विधानसभा भेजना है और मंत्री का पद भी दिलवाना है, ताकि महगामा विधानसभा का नाम पूरे देश में रोशन हो सके।

बैठक में विधान सभा प्रभारी स्यामल किशोर सिंह, जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष अवधेस ठाकुर, अखिलेश्वर ठाकुर,रंजन ठाकुर, ठाकुर राजेश मिहिर महतो, शहादत हुसैन, कर्मू यादव, खुर्शीद तम्मी, आफताब आलम, लोकनाथ ठाकुर, मिस्टर खान, गोपाल मंडल, भोला प्रसाद यादव, प्रीतम उर्फ निक्कू झा, सौरभ भारती, गुड्डू उर्फ अवधेस ठाकुर, प्रकाश मंडल, बबलू मंडल, दीनबंधु मंडल, बिनय भगत, सफीक अंसारी, त्रिभुवन यादव, अरुण यादव, बरकत अंसारी, अब्दुल समेत गठबंधन दल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *