Skip to content

मतदाता जागरूकता हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम मोबाइल डोमेस्ट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना* 

*मतदाता जागरूकता हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम मोबाइल डोमेस्ट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना*

 

*साहेबगंज*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने समाहरणालय परिसर से राजमहल, बोरियो व बरहेट विधानसभा क्षेत्र के लिए ईवीएम मोबाइल डोमेस्ट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

मौके पर उपायुक्त द्वारा समाहरणालय परिसर में ईवीएम डोमेस्ट्रेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। ताकि समाहरणालय आने वाले लोगों को इससे जुड़ी जानकारी दी जा सके। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -उपायुक्त ने कहा कि मतदाता जागरूकता रथ शहर और गांव-गांव में घूम कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी देगा कि कैसे इवीएम व वीवीपैट मशीन कार्य करता है।

 

साथ ही जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, ब्लैक एंड व्हाईट फोटो को कलर फोटो, एड्रेस सुधार कराने आदि कार्यों की जानकारी के अलावा 18 वर्ष पूरे कर चुके अधिक से अधिक फर्स्ट टाइम वोटर को मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। ताकि वे अपने मताधिकार की ताकत को जान सके एवं मतदान के दिन वे मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व का हिस्सा बन सके।

वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से ईवीएम मोबाइल डोमेस्ट्रेशन वैन के साथ दंडाधिकारियों व पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है। अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी समेत उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनीता किस्कू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *