Skip to content

मंडल कारा साहेबगंज में जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन* 

*मंडल कारा साहेबगंज में जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन*

 

*साहेबगंज*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अखिल कुमार के मार्गदर्शन में मंडल कारा, साहेबगंज में जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

 

प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत ने बताया कि बंदियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने और अपराध से दूर रहने की प्रेरणा दी गई । सभी कैदियों से कहा गया कि भविष्य में ऐसा कोई कृत्य न करें, जिससे उन्हें दोबारा जेल आना पड़े। जिला विधिक सेवा प्राधिकार आपके भलाई के लिए दिन – रात सोचता है |इस मौके पर कारा अधीक्षक चन्द्रशेखर सुमन, लीगल एड डिफेन्स कौंसिल आदि उपस्थित थे |

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *