Skip to content

भेलडीह गांव के सहारडीह टोला में तेज आंधी और बारिश से घर पर गिरा विशाल इमली का पेड़, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य* 

*भेलडीह गांव के सहारडीह टोला में तेज आंधी और बारिश से घर पर गिरा विशाल इमली का पेड़, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य*

 

*घटना में रूपलाल टुडू के मकान का अधिकांश हिस्सा मलबे में तब्दील, परिवार खुले में रहने को मजबूर*

 

*मसलिया(दुमका)*

 

*कुमार विक्रम की रिपोर्ट*

 

मसलिया थाना क्षेत्र के हरोरायडीह पंचायत अंतर्गत भेलडीह गांव के सहारडीह टोला में गुरुवार देर शाम आयी तेज आंधी और बारिश ने कहर बरपाया। आंधी की वजह से एक विशाल इमली का पेड़ अचानक रूपलाल टुडू के मकान पर आ गिरा, जिससे उनका घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, रूपलाल टुडू के घर के समीप वर्षों पुराना एक बड़ा इमली का पेड़ था। शाम को अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते तेज आंधी में पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे मकान पर गिर गया।

घटना के वक्त घर के भीतर रूपधन टुडू अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद थे, लेकिन सौभाग्यवश किसी को गंभीर चोट नहीं आई। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, हालांकि वे इस हादसे से स्तब्ध हैं। पेड़ गिरने से घर की छत में लगी टाली और दीवारों को भारी नुकसान हुआ है। मकान का अधिकांश हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है, जिससे परिवार अब अस्थायी रूप से खुले में रहने को मजबूर है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *