Skip to content

भारतीय जनता पार्टी दुमका नगर मंडल की संगठन महापर्व कार्यशाला आयोजित* 

*भारतीय जनता पार्टी दुमका नगर मंडल की संगठन महापर्व कार्यशाला आयोजित*

 

*नगर संयोजक दीपक स्वर्णकार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठनात्मक चुनाव को लेकर गहन मंथन*

 

*दुमका*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

अग्रसेन भवन दुमका में रविवार को भारतीय जनता पार्टी दुमका नगर मंडल की संगठन महापर्व कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर संयोजक दीपक स्वर्णकार ने की| बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं नगर मंडल के संगठनात्मक चुनाव अधिकारी रविकांत मिश्रा तथा सह चुनाव अधिकारी अजय गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी को मिल रहे अपार जनसमर्थन को ऐतिहासिक बताया और इस जीत को संगठन की मजबूती व कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम कहा। बैठक में संगठनात्मक चुनाव को लेकर गहन मंथन हुआ। चुनाव अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी और पार्टी को अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान नगर मंडल के सभी शक्तिकेंद्रों के संयोजक नियुक्त किए गए । इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन ही सर्वोपरि है, और हमें अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाना है।

 

बैठक में भाजपा के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता स्व. मिथिलेश सिंह जी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर अजय गुप्ता ने कहा कि “स्व. मिथिलेश सिंह जी का संगठन के प्रति योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने निस्वार्थ भाव से संगठन की सेवा की और उनकी कमी हमेशा खलेगी। बैठक में बिपिन अग्रवाल, अनुज आर्या, पूर्व नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा, मनोज साह, सन्नी सिंह, किशोरेंद्र दास, अनूप सिंह, संतोष साह, दीप्तांशु कोचगवे, जमील अख्तर, गोपाल साह, सौरव कुमार, रणजीत सिंह, आनंद झा, मनोज पाठक, तरुण साह, प्रेम साह, मनोज पाठक, बिमल कुमार, अमर नाथ चैटर्जी, मनोज सिंह, राजेश वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *