Skip to content

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हंसडीहा में 9 दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ* 

*भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हंसडीहा में 9 दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ*

 

*हंसडीहा(दुमका)*

 

सरैयाहाट प्रखंड के हंसडीहा पंचायत में आज शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ 9 दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ|

 

कलश शोभा यात्रा हंसडीहा स्थित हटिया परिसर से शुरू होकर हतगढ़ स्थित शिव मंदिर प्रांगण में कलश में जल भरने के उपरांत हंसडीहा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पुनः हटिया परिसर स्थित कार्यक्रम प्रांगण में संपन्न हुई।

कलश यात्रा के दौरान आसपास के दर्जनों गांव के सैकड़ो महिलाएं, एवम कुमारी कन्याएं शामिल हुई|

 

आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष में 9 दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान संध्या 7:00 बजे से रात्रि करीब 11:00 बजे तक प्रतिदिन श्री राम कथा का प्रवचन उत्तर प्रदेश की वृंदावन से आए हुए साध्वी कृष्ण प्रियाशिवांगी के मुखारविंद से अमृतमय प्रवचन की वर्षा होगी।

 

वही कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आयोजन समिति के सदस्य ने अधिक से अधिक लोगों को पहुंचकर इस भक्तिमय गंगा में डुबकी लगाने की अपील की है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *