Skip to content

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ सरसा-धाबाटाड में श्री राम चरित मानस नयाह पारायण यज्ञ प्रारंभ* 

*भव्य कलश शोभायात्रा के साथ सरसा-धाबाटाड में श्री राम चरित मानस नयाह पारायण यज्ञ प्रारंभ*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

*बजरंग अग्रवाल की रिपोर्ट*

 

सरैयाहाट तथा रामगढ़ प्रखंड की सीमा पर अवस्थित सरसा-धाबाटांड गांव के दीनानाथ शिव मंदिर परिसर में अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में बुधवार से श्री राम चरित मानस का नयाह पारायण यज्ञ प्रारंभ हो गया। दीनानाथ मंदिर से प्रारंभ कलश शोभायात्रा धाबाटांड के काली मंदिर पहुंची। वहां वैदिक विधि विधान से मंदिर के कूप का जल कलशों में भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा पुनः दीनानाथ मंदिर पहुंची। मंदिर की परिक्रमा के बाद कथा स्थल पर पहुंच कर सभी कलशो को कथा स्थल पर संस्थापित किया गया।

 

पुरोहित आचार्य सजन मिश्र शास्त्री ने वैदिक कर्मकांड का संपादन कराया। कथा स्थल पर स्थापित श्री राम दरबार की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देव प्रतिमाओं का पूजन कराया गया। इसके बाद व्यास पीठ पर आसीन व्यास उत्तम कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में नौ ब्राह्मणों ने श्री राम चरित मानस का पाठ प्रारंभ किया। जबकि सायं कालीन सत्र में कथा वाचिका रीमा देवी ने राम श्री राम चरित मानस के कथा प्रसंगों को संगीत मय स्वरूप में प्रस्तुत किया।नवाह पारायण महायज्ञ का समापन 8 मई को होगा।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *