*बौड़िया जन जन सेवा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष कमलकांत मंडल ने मंत्री संजय यादव को सौंपा ज्ञापन*
*नोनीहाट(दुमका)*
बौड़िया जन जन सेवा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष कमलकांत मंडल ने मंगलवार 21 जनवरी को झारखंड सरकार के श्रम नियोजन एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय यादव के रांची स्थित आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा| उन्होंने दुमका जिला अंतर्गत आने वाले प्रखंडों में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत ग्रामीण कौशल अधिग्रहण के लिए ब्लॉक स्तरीय संस्थान खोलकर पढ़ें लिखे ग्रामीण युवक युवतियों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर विशेष चर्चा कर मंत्री महोदय को योजना से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
मौके पर जरमुंडी के समर्थक संजय यादव, संजीव कुमार मांझी, संजय कुमार यादव मौजूद थे।
