*कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ टीम ने बंद पत्थर खदान के गहरे पानी से निकाला श्यामा पहाड़ियां का शव*
*बीते गुरुवार को बंद पत्थर खदान में नहाने गए श्यामा पहाड़ियां की डूबने से हो गई थी मौत*
*फतेहपुर(जामताड़ा)
फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के दिघरिया गांव के पास स्थित बंद पत्थर खदान के गहरे पानी में नहाने गए दिघरिया गाँव के निवासी श्यामा पहाड़ियां की गुरुवार को डूबने से मौत हो गई थी। एनडीआरएफ टीम के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार को शव को पानी से निकाला गया।एनडीआरएफ की टीम शुक्रवार की दोपहर में ही घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी।
लेकिन काफी खोज-बीन करने एवं रात हो जाने के कारण उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली थी। शनिवार की सुबह से ही एनडीआरएफ की टीम ने शव की खोज शुरू की और दो घंटे के बाद उसे पानी से बाहर निकालने में सफलता मिली। शव के बाहर निकलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक के स्वजनों एवं उसकी पत्नी चम्पा देवी और उसके एक 5 साल के लड़के का रो रोकर बुरा हाल है।
दिघरिया गाँव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। स्वजनों ने बताया कि श्यामा पहाड़िया नहाने के लिए गुरुवार को दोपहर 1 बजे गया था।
उसी समय नहाने के दौरान वह पानी में डूब गया था। नहाने समय कुछ लोगों ने देखा था। डूबने की जानकारी होने पर आसपास से काफी संख्या में लोग जमा हुए थे। सुचना मिलते ही मौके पर बीडीओ प्रेम कुमार दास, सीओ घनश्याम कुमार राम, थाना प्रभारी कुन्दन कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे, लेकिन बंद पड़े पत्थर खदान में 150 फीट पानी होने एवं सही लोकेशन नहीं मिलने के कारण एनडीआरएफ टीम उसकी तलाश नहीं कर पाई थी।
ज्ञात हो कि शुक्रवार दोपहर तक यहां एनडीआरएफ की टीम ने खोज-बीन किया था। लेकिन सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद शनिवार की सुबह शव को ही ढूंढ निकाला।ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी पत्थर खदान में कई जानवरों की डूबकर मौत हो चुकी है। दिघरिया गाँव की इस पत्थर खदान में अक्सर डूब कर मरने की घटना घटती रही है। 6 महीने पूर्व भी एक गाय,बकरी की मौत हो गई थी।
ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे कई जगह जहां पुरानी खदानों को खुला छोड़ दिया गया और जिसमें पानी जमा रहता है।उसे मिट्टी से भर दिया जाए या फिर चारों ओर से घेराबंदी कर दी जाए।इसी दौरान बिन्दापाथर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल जामताड़ा भेज दिया है।
Join our EM TV LIVE Team
E-mail : emtvlives@gmail.com