Skip to content

बीडीओ सह एमओ ने पीडीएस विक्रेताओं को दिया 15 दिन के अंदर ई केवाईसी का लक्ष्य पूरा करने का आदेश* 

*बीडीओ सह एमओ ने पीडीएस विक्रेताओं को दिया 15 दिन के अंदर ई केवाईसी का लक्ष्य पूरा करने का आदेश*

 

*रानीश्वर(दुमका)*

 

*रानीश्वर ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

उपायुक्त के आदेशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार लिया है। प्रभार के तुरंत बाद बीडीओ ने जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ बैठक कर कार्डधारियों के ई केवाईसी की प्रगति पर असंतोष प्रकट करते हुए स्पेशल ड्राइव चलाकर 15 दिन के अंदर शत प्रतिशत ई केवाईसी के लक्ष्य को पूरा करने का आदेश दिया है| इसके अतिरिक्त जनवरी 2025 के 10 फरवरी तक शत प्रतिशत अनाज वितरण सुनिश्चित करने का आदेश दिया। बीडीओ ने सभी डीलर को ससमय दुकान खोलने एवं बंद करने को कहा। बैठक में प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक बिश्वनाथ सिंह व सभी पीडीएस डीलर मौजूद रहे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *