*बीडीओ गौतम कुमार मोदी के अध्यक्षता में मुख्यमंत्री अस्पताल रख-रखाव योजना से संबंधित बैठक आहूत*
*गोपीकांदर(दुमका)*
*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर परिसर में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार मोदी के अध्यक्षता में मुख्यमंत्री अस्पताल रख-रखाव योजना से संबंधित बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्यमंत्री अस्पताल रख-रखाव योजना अंतर्गत कार्यान्वित योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर, प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एचडब्ल्यूसी, एचएससी में आवश्यकतानुसार कार्य करने हेतु प्रस्ताव पारित करने का निर्णय लिया गया|
जिसमें भवन की मरम्मती तथा रंग-रोगन, चाहरदिवारी की मरम्मती रंग-रोगन, विद्युत व्यवस्था, पेजयल की व्यवस्था, साफ-सफाई, मरीजों एवं परिजनों के बैठने की व्यवस्था, दवा, चिकित्सीय मशीन एवं उपकरण, सोलर लाईट, रेफ्रिजरेटर, उपस्कर, शौचालय की उपलब्धता, अग्निशमन की उपलब्धता, वृक्ष रोपण एवं बागवानी सहित अन्य आवश्यक आकस्मिक कार्यों पर बिन्दुवार चर्चा कर सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
अवसर पर बीडीओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर का निरीक्षण भी किया| इस मौके पर प्रखंड चिकित्सक प्रभारी विश्वनाथ मांडी, प्रखंड बीपीआरओ विशाल कुमार, जेएसएलपीएस बीपीएम निरंजन तिवारी, बीडीएम प्रदीप कुमार, अकाउंटर विनोद पांडे, सुपरवाइजर विनिता देवी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थें।
