Skip to content

बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने किया प्रखंड संसाधन केंद्र रामगढ़ का औचक निरीक्षण* 

*बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने किया प्रखंड संसाधन केंद्र रामगढ़ का औचक निरीक्षण*

 

*आधार कार्ड बनाने में प्रतिनियुक्त दोनों कर्मियों के अनुपस्थित पाए जाने पर कारण पृच्छा जारी करते हुए आज एक दिन का मानदेय स्थगित रखने का निर्देश*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

*रिपोर्ट – बजरंग अग्रवाल*

 

प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा बुधवार को प्रखंड संसाधन केंद्र रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आधार कार्ड निर्माण केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में आधार कार्ड बनाने में प्रतिनियुक्त दोनों कर्मी उदय कुमार संतरा एवं विद्या झा अनुपस्थित पाए गए। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं बीपीओ आनंद शंकर मुर्मू को संयुक्त रूप से निदेश दिया गया कि अनुपस्थित दोनों कर्मियों को अविलंब कारण पृच्छा जारी करते हुए आज एक दिन का मानदेय स्थगित रखेंगे| पूर्व में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड संसाधन केंद्र रामगढ़ में आधार निर्माण के संबंध में कई शिकायतें मिली थी|

निरीक्षण के दौरान उक्त दोनों कर्मियों की उपस्थिति पंजी की मांग की गई, जिसमें प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा उक्त पंजी उपलब्ध नहीं कराई जा सकी, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त निदेश दिया गया कि आधार कार्ड निर्माण कार्य में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए और सभी कर्मी प्रत्येक कार्य दिवस में दैनिक उपस्थिति दर्ज करना सुनिश्चित करेंगे। बताते चलें कि विगत दिनों शोसल मिडिया पर रामगढ़ प्रखंड संसाधन केंद्र में आधार कार्ड बनाने के नाम पर पैसा मांगने का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *