Skip to content

बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन* 

*बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन*

 

*फगुआ के गीत पर लोगों ने जमकर किया नृत्य; एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी होली की बधाई*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

*रिपोर्ट – बजरंग अग्रवाल*

 

रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान योगेन्द्र साह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने जमकर फगुआ के गीत गाए। बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने सभी उपस्थित लोगों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार सभी जाति धर्म से ऊपर उठकर मनाए जाने वाला पर्व है। इसमें सभी लोग आपसी द्वेष भुलाकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी लोगों से रामगढ़ प्रखंड में आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने का अनुरोध किया। इस दौरान फगुआ के गीत पर लोगों ने जमकर नृत्य किया तथा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में प्रमुख बाबुलाल मुर्मू, अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार महतो, पूर्व प्रमुख शिव लाल मरांडी, आजसू के जिला अध्यक्ष सचिन कुशवाहा सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य के साथ साथ राजेश गुप्ता, रिंकू मंडल, पंसस नवनीत शेखर, उज्जवल मंडल, ललन भगत, जयप्रकाश अग्रवाल, गौतम मांझी,मदन मंडल समेत सभी अंचल एवं प्रखंड कर्मी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *