*बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिंन्हा ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ का औचक निरीक्षण*
*निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने किया डी.एम. एफ.टी. मद से खरीदी गई सामग्रियों व उपस्करों का पंजी से मिलान*
*रामगढ़(दुमका)*
प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिंन्हा ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डी.एम. एफ.टी. मद से खरीदी गई सामग्रियों व उपस्करों का पंजी से मिलान किया। इस दौरान डी एम एफ टी मद से आपूर्ति की गई सामग्रियों उपस्करों को भंडार पंजी में अंकित पाया।
भंडार पंजी में उल्लेखित सभी सामग्री,उपस्कर को कार्यालय लेबर रूम, ऑब्जर्वेशन रूम, ड्रेसिंग रूम, फार्मेसी, कंप्यूटर रूम, इमरजेंसी वार्ड, आइसोलेशन वार्ड आदि में अधिष्ठापित करते हुए शेष सामग्री,उपस्कर को भंडार पंजी में संधारित पाया। निरीक्षण के क्रम में पाया कि कुछ सामग्री जैसे मल्टीपारा, मॉनिटर, ईसीजी मशीन आदि को संबंधित आपूर्तिकर्ता द्वारा इंस्टाल नहीं किया गया है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा संबंधित आपूर्तिकर्ता से समन्वय स्थापित कर अविलंब इंस्टॉलेशन कार्य कराए जाने का निर्देश दिया गया ताकि आमजनों को इसका लाभ मिल सके।
इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि डी एम एफ टी मद से क्रय किए गए सभी सामग्रियों पर डी एम एफ टी मद अंकित कराना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राम प्रसाद सहित सभी चिकित्सा कर्मी मौजूद थे।
