Skip to content

बीडीओ अजफर हसनैन ने किया गोलबंधा और नया डीह पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण* 

*बीडीओ अजफर हसनैन ने किया गोलबंधा और नया डीह पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण*

 

*मसलिया(दुमका)*

 

*कुमार विक्रम की रिपोर्ट*

 

प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के गोलबंधा और नया डीह पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवास योजना, आवास सर्वे, जलमीनार, चापाकल तथा मनरेगा से संबंधित कार्यों का जायजा लिया।

 

बीडीओ ने नयाडीह पंचायत के पलासी गांव में निर्माणाधीन बिरसा सिंचाई कूप का निरीक्षण किया, जहां सूचना बोर्ड नहीं लगा होने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित पंचायत कर्मी को तीन दिन के भीतर सूचना बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, पलासी गांव में आम बागवानी योजना और चार आवास निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में बीडीओ ने नयाडीह पंचायत भवन में स्थापित ज्ञान केंद्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि इस केंद्र से छात्र-छात्राओं और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता मिलेगी।

 

इसके उपरांत बीडीओ ने पंचायत भवन सभागार में मुखिया, वार्ड सदस्य, जल सहिया एवं पंचायत कर्मियों के साथ बैठक कर जल समस्या समेत विभिन्न पंचायत स्तरीय मुद्दों की जानकारी ली। इस मौके पर बीपीओ संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *