*बिरसा हरित क्रांति योजना से जुड़कर किसानों के जीवन में आई खुशहाली*
*साहेबगंज*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बागवानी योजना से आज पूरे राज्य में किसान वर्ग और लाभुक लाभान्वित हुए है।
इसी क्रम में प्रखण्ड उधवा में भी पिछले कई वर्ष से कई लाभुक इस योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी आजीविका में वृद्धि कर रहे है,जिसके फलस्वरूप उनके जीवन में खुशहाली आई है। प्रखण्ड उधवा के पंचायत मसना में लाभुक सरजीत क्रिसजन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020- 21 में अपनी 1 एकड़ जमीन पर मनरेगा के तहत बागवानी योजना लिया था, आम के पेड़ के साथ साथ कटहल , नींबू का भी पेड़ लगाया। आज पिछले 2 वर्ष से आम और अन्य फल की बिक्री से आमदनी में वृद्धि हुई है।
इस योजना से लाभ प्राप्त कर मेरे आजीविका में मदद मिली । उन्होंने ये भी बताया कि बागवानी योजना के साथ साथ अन्तर खेती में गाजर, खीरा, टमाटर, मूली, साग,सब्जी भी लगाया था जिसे वो अपने घर पर प्रयोग किया।
वही दूसरी ओर पंचायत सूतियारपरा में अंबर कुमार सिंहा ने भी आम बागवानी योजना का लाभ लिया जिससे उन्होंने आम के साथ साथ इमारती पौधा भी लगाया, योजना के लाभ पा कर उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है,इस बार आम की बिक्री से आमदनी हुई जिससे आने वाले मौसम में अपनी बागवानी में अन्तर खेती करेंगे।
वही बीपीओ गगन बापू ने बताया कि गत वर्ष के बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बागवानी योजना का लाभ पा कर सभी बहुत खुश है,उनके आर्थिक स्थिति में सुधार हुई है। उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष भी वैसे लाभुक जिन्हें बागवानी योजना का लाभ लेना चाहते है वो अपने पंचायत के पंचायत सचिव , ग्राम रोजगार सेवक ओर BFT से मिलकर पंचायत भवन में आवेदन दे सकते है।
इस योजना के माध्यम से कृषक वर्ग को बागवानी योजना का लाभ दिया जाएगा जिसमें उन्हें मनरेगा मजदूरी के साथ साथ घेरा बंदी की राशि, खाद , पौधा भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

