Skip to content

बासुकीनाथ बस स्टैंड के समीप खड़ी अजीत रोडवेज एवं पागल बाबा की पांच यात्री बसें जलकर राख* 

*बासुकीनाथ बस स्टैंड के समीप खड़ी अजीत रोडवेज एवं पागल बाबा की पांच यात्री बसें जलकर राख*

 

*आग लगने के कारणों का नहीं चला पता; दुमका से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू*

 

*जरमुंडी(दुमका)*

 

*जरमुंडी ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

बासुकीनाथ धाम स्थित बस स्टैंड के समीप खड़ी पांच बसों में अचानक आग लग जाने से पांचो बसें जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी जरमुंडी थाना पुलिस को मिलते ही जरमुंडी एसडीपीओ अमित कच्छप एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल की टीम को सूचित किया, जिसके बाद दुमका से फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया|

लेकिन तब तक सभी बसें जलकर राख हो चुकी थी। आग कैसे लगी जिसके कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। मामले के संबंध में बताया जा रहा है कि स्थानीय अजीत रोडवेज की दो एवं पागल बाबा की तीन बसें इस घटना में जलकर राख हो गई। पर्व त्यौहार के कारण बसों को बस स्टैंड के समीप मैदान में खड़ी कर स्टॉफ छुट्टी में चले गए थे। इस दौरान अचानक से खड़ी बसों में आग लग गई जिसमें एक-एक कर सभी यात्री बसें धू धू कर जल गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग जुटे और घटनास्थल पर मौजूद अन्य बसों को ढकेल कर सुरक्षित हटाकर आग की लपटों से बचाया जा सका।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *