Skip to content

बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी ठोकर,वृद्ध साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल* 

*बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी ठोकर,वृद्ध साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल* 

 

*जरमुंडी(दुमका)*

 

*जरमुंडी ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

जरमुंडी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बासुकीनाथ नोनीहाट मुख्य पथ के दर्शनियाटीकर – गरडी बायपास रोड में सड़क दुघर्टना में एक वृद्ध साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज शाम ग्राम हथनंगा निवासी अर्जुन मंडल 65 वर्ष पिता दर्शन मंडल बोगलीहाट से सब्जी खरीद कर साइकिल से अपने घर आ रहे थे इसी दौरान दर्शनियाटीकर चौक पर जैसे ही मुड़े कि पीछे से बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया।

करीब 15 मिनट तक घटनास्थल पर पड़े घायल को देखकर राहगीर द्वारा इसकी जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल को दिया गया जिसके बाद निरंजन मंडल ने घटना स्थल पर पहुंचकर ई रिक्शा की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया गया जहां उपस्थित डॉक्टर गुफरान, ड्रेसर कुंदन एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा इलाज किया गया।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *