Skip to content

बाइक दुर्घटना में घायल युवक की फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में इलाज के दौरान मौत* 

*बाइक दुर्घटना में घायल युवक की फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में इलाज के दौरान मौत*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

*रामगढ़ ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

बीते बुधवार को रामगढ़-दुमका मुख्य मार्ग पर अवस्थित महुबना ग्रामीण बैंक के पास बाइक दुर्घटना में घायल सुभाष हांसदा की दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सा के दौरान बुधवार की देर रात मृत्यु हो गई। बताते चलें कि बुधवार को दोपहर के लगभग तीन बजे महुबना में हुई सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए थे।

दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों घायलों को चिकित्सा के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दुमका भेजा था। घायलों में से एक व्यक्ति की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के चेहरबनी निवासी सुनील टुडू के रूप में हुई थी जबकि दूसरे घायल की पहचान नहीं हो पाई थी।

सुनील टुडू के परिजनों ने अस्पताल में दूसरे घायल की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के कारुडीह निवासी सुभाष हांसदा के रूप में की थी।जिसकी मौत चिकित्सा के दौरान बुधवार की देर रात हो गई।

https://emtvlive.in/

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *