Skip to content

बांसकुली गांव में धूमधाम व शांतिपूर्ण ढंग से होगा दुर्गा पूजा का आयोजन – अशोक गोराई* 

*बांसकुली गांव में धूमधाम व शांतिपूर्ण ढंग से होगा दुर्गा पूजा का आयोजन – अशोक गोराई*

 

*रानीश्वर(दुमका)*

 

बाँसकुली गांव में तकरीबन 152 सालों से आयोजित सार्वजनिक दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरो पर जारी हैं। दुर्गा पूजा को शांति व सद्भावपूर्वक मनाने हेतु दुर्गा मंदिर परिसर में पूजा आयोजन समिति की बैठक कर कई निर्णय लिए गए।बुधवार के शाम में यहां आयोजन समिति के अध्यक्ष निताई गोराई ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर तैयारियों पर विचार विमर्श किया। बैठक में सजावट, लाइटिंग समेत पूजा की भव्यता को लेकर चर्चा की गई|

बैठक में अशोक गोराई, बांटूल गोराई, बासुदेव गोराई,आठु दे, मिठू दे, रंजीत गोराई, मिठू गोराई, समीर मंडल, सचिन गोराई, सुखेन गोराई आदि मौजूद थे । बैठक में शांतिपूर्ण ढंग से आपसी भाईचारा के साथ पूजा आयोजन करने का निर्णय लिया गया।अशोक ने बताया कि यहां पूजा मंडप परिसर में डीजे बजाने पर रोक लगाया गया हैं।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *