*बगैर कागजात व क्षमता से अधिक सामान लेकर परिवहन करने वाले 6 मालवाहक वाहनों को डीटीओ ने किया जब्त*
*शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में तीन बोल्डर लदे हाईवा,दो ईंट लोड ट्रक व एक धान लोड ट्रक जब्त*
*शिकारीपाड़ा(दुमका)*
*शिकारीपाड़ा ब्यूरो की रिपोर्ट*
वगैरह कागजात व क्षमता से अधिक सामान लेकर अवैध रूप से परिवहन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से रविवार को जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई| अहले सुबह जिला परिवहन पदाधिकारी जयप्रकाश करमाली ने अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर व शिकारीपाड़ा पुलिस के साथ शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया|
इस दौरान बगैर कागजात के बोल्डर पत्थर परिवहन कर रहे तीन हाईवा, पश्चिम बंगाल से बगैर कागजात के चिमनी ईंट ला रहे दो ट्रक एवं क्षमता से अधिक धान लोड कर परिवहन कर रहे एक ट्रक को जप्त कर शिकारीपाड़ा पुलिस के हवाले किया है। बताते चलें कि दुमका के विभिन्न थाना क्षेत्र से लगातार अवैध परिवहन की शिकायत प्राप्त हो रही है| अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों के तेज रफ्तार में होने से दुर्घटना भी होती रहती है| जिसपर अंकुश लगाना अत्यंत ही आवश्यक है|
