*बंगाल में हिंदुओं पर हो रही बर्बरता के खिलाफ अभाविप ने किया ममता बनर्जी का पुतला दहन*
*केन्द्र सरकार से की पश्चिम बंगाल में अविलंब राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग*
*दुमका*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका इकाई द्वारा पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के साथ हो रही बर्बरता को लेकर शुक्रवार को बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया|
अवसर पर नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि बंगाल जल रहा हैं और वहा की ममता बनर्जी की तानाशाही सरकार कट्टरपंथियों की हमदर्द बनी बैठी हैं| आप समझ सकते हैं कि बंगाल की क्या दुर्दशा हो रही हैं| जिस तरह मुर्शिदाबाद में हिंदुओं के घर दुकान मंदिर सब तोड़ फोड़ करके जला दिया गया, हिंदुओं की हत्या हो जाती हैं, उक्त घटना की जितनी भी भर्त्सना की जाएं कम होगी| जिस तरह वक्फ कानून की आड़ में कट्टर जिहादी मानसिकता वाले लोग जिस तरह से दंगा करते हैं, उससे साफ है कि इसमें बंगाल सरकार की मौन सहमति है। इससे साफ़ पता चलता हैं कट्टरपंथियों की योजना क्या थी, वो बंगाल को बांग्लादेश बनाने की राह में ले जाना चाहते हैं परन्तु ममता बनर्जी को कोई मतलब नहीं हैं| हिंदू मारे जाएं या बचे इससे ममता सरकार को कोई सरोकार नहीं है| वहां कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है| अभाविप केंद्र सरकार से बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की माँग करता हैं|
जिला कार्यकारिणी पंकज यादव ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार शुरू से ही हिंदू विरोधी रही है और अभी वक्फ कानून की आड़ में फिर हिन्दुओं को आग में झोंकने में लगी है और महिलाओं और बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार कर हिंदुओं को पलायन होने पर मजबूर कर रही है|
जिला कार्यकारिणी सदस्य, रॉकी कुमार पाल, ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आज जो हो रहा है उसे सुन और देखकर हमारे आंखों में आंसू और खून के उबाल आ रहे हैं, परंतु फिर भी ममता बनर्जी पत्थर सा हृदय बनाकर पत्थर फेंकने वालों का ही साथ दे रही है| खुलेआम हमारी बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है और कहीं मासूम को उनके ही घर से निकाला जा रहा है फिर भी पत्थर से बनी सूर्पनखा की अवतार ममता बनर्जी चुप है। हमारी भारत सरकार से बस यही मांग है कि जल्द से जल्द पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू हो।
मौके पर मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता, कॉलेज अध्यक्ष अमन शाह, विवेक धर, प्रिंस कुमार, अर्नब गोस्वामी, ऋतुराज रजक, प्रिंस सिन्हा, सुदीप कुमार, पंकज यादव, सुमित यादव, नवल कुमार, राजकिशोर, हीरालाल, रॉकी कुमार पाल,विकास कुमार, अमन सेन, गौतम कुमार, दिलीप कुमार समेत अन्य उपस्थित थे|
