Skip to content

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी अभिनव प्रकाश ने लिया अंचलाधिकारी रानीश्वर का पदभार* 

*प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी अभिनव प्रकाश ने लिया अंचलाधिकारी रानीश्वर का पदभार*

 

*रानीश्वर(दुमका)*

 

भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अभिनव प्रकाश ने सोमवार को रानीश्वर अंचलाधिकारी का पदभार ग्रहण किया| अंचलाधिकारी शादा नुसरत ने उन्हें पदभार दिया| पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद अभिनव प्रकाश ने रानीश्वर -मसलिया मेगा लिफ्ट इरिगेशन कार्य के जमीन अधिग्रहण एवं किसानों को मुआवजा राशि वितरण कार्य की प्रगति को लेकर अंचल निरीक्षक से जानकारी ली। साथ ही जमीन के म्यूटेशन कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

मौके पर उन्होंने कहा कि बालू के उठाव एवं खनन राजस्व की वसूली पर बल दिया जायेगा। श्री अभिनव प्रकाश यहां तीन सप्ताह सीओ के प्रभार में रहेंगे। मंगलवार को श्री अभिनव प्रकाश को निवर्तमान सीओ शादां नुसरत को कार्य में सहयोग करते देखा गया। उन्होंने सोमवार को अंचल अधिकारी का प्रभार लिया हैं। वर्तमान अंचल अधिकारी शादां नुसरत ने श्री प्रकाश को प्रभार दिया हैं।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *