Skip to content

प्रभारी प्राचार्य की अध्यक्षता में गोद लिए गांव रानीश्वर के बागतिपाड़ा में ग्रामीणों के बीच वस्त्र वितरण* 

*प्रभारी प्राचार्य की अध्यक्षता में गोद लिए गांव रानीश्वर के बागतिपाड़ा में ग्रामीणों के बीच वस्त्र वितरण*

 

*रानीश्वर(दुमका)*

 

शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 3 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रूपम कुमारी के नेतृत्व में प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर नव कुमार पाल की अध्यक्षता में गोद लिए गांव रानीश्वर के बागतिपाड़ा में ग्रामीणों के बीच पुराना ऊनी कपड़ा एवं सूती कपड़ा का वितरण किया गया| इस अवसर पर सामाजिक कार्य के प्रति लोगों में जागरूकता लाने हेतु पूर्व प्राचार्य डॉ अब्दुल रईस खान ने ग्रामीणों के बीच कपड़ा वितरण किया l

साथ ही प्राचार्य प्रोफेसर नव कुमार पाल ने स्वयं कपड़ा वितरण कर वालंटियर्स को सामाजिक कार्य के लिए प्रेरित किया| इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अवर्णा रॉय ने कपड़ा वितरण में सहयोग किया` साथ ही इकाई 5 के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर आशीष कुमार मंडल ने सामाजिक कार्यों में अहम् भूमिका निभाई| इस कार्यक्रम में प्रेमशीला मुर्मू, स्टेनसिला टुडू, एमेली सोरेन, कविता मुर्मू, बालेमुनी बेसरा, आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया|

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *