Skip to content

प्रखंड कार्यालय रामगढ़ में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 177 आवेदन प्राप्त, 43 तत्काल निष्पादित* 

*प्रखंड कार्यालय रामगढ़ में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 177 आवेदन प्राप्त, 43 तत्काल निष्पादित*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

*बजरंग अग्रवाल की रिपोर्ट*

 

मंगलवार को प्रखंड कार्यालय रामगढ़ में प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया।बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित जनता दरबार में जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, सीओ प्रदीप कुमार महतो, रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार, प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी चुड़का मरांडी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशीष रंजन, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, मनरेगा बीपीओ पंकज कुमार सहित विभिन्न पंचायत के पंचायत सचिव उपस्थित थे।

आज के जनता दरबार में ग्रामीणों की उपस्थिति अन्य दिनों की अपेक्षा कई गुणी अधिक थी। जनता दरबार में ग्रामीणों ने विविध समस्याओं से संबंधित कुल 177 आवेदन अधिकारियों को सौंपे। ग्रामीण द्वारा दिए गए आवेदनों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए 82, सर्वजन पेंशन योजना के लिए 40, मनरेगा से संबंधित 02, आबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास के लिए 18, शौचालय निर्माण के लिए 02, भूमि विवाद से संबंधित 01, जाति,निवासी एवं आय प्रमाण पत्र के लिए 06, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 14, आपूर्ति विभाग से संबंधित 11 आवेदन शामिल हैं।

बीडीओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा के अनुसार ग्रामीणों द्वारा दिए गए 177 आवेदन में से 43 आवेदनों को तत्काल निष्पादित कर दिया गया है। शेष आवेदनों को भी शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश देने के साथ संबंधित विभागों को हस्तगत कर दिया गया है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *