*प्रखंड अध्यक्ष देवलाल बेसरा की अध्यक्षता में सरैयाहाट के चरकापाथर में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत*
*सरैयाहाट(दुमका)*
सरैयाहाट के चरकापाथर में गुरुवार को झामुमो कार्यकर्ताओं की एक बैठक पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष देवलाल बेसरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता सह विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक कुमार मौजूद थे। बैठक में प्रखंड कमिटी व सभी पंचायत कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से 30 अगस्त से सरकार द्वारा संचालित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
साथ ही बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से जो लोग वंचित व छुट गए है वैसे लोगों को पार्टी के कार्यकर्ता लाभ दिलाने का काम करेगें। पंचायत व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सजग रहने की जरूरत है। साथ ही पार्टी संगठन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर श्री चौधरी ने बताया कि अजीत कुमार मांझी,विकाश कुमार दास व बिमल भूषण दास अपने
दर्जनों कार्यकर्ता के साथ झामुमो में शामिल हुए। मौके पर मुर्तजा अंसारी, महेश मंडल, पंकज चौधरी, राजेश चौधरी, अरूण कुमार, तैयब अंसारी, राजेन्द्र दास, मुख्तार अंसारी, अरबिंद मंडल, दिलीप मंडल इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।
