Skip to content

पूर्व मुखिया आशा हेम्ब्रम ने संभाला हंसडीहा पंचायत की मुखिया का कार्यभार, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित* 

*पूर्व मुखिया आशा हेम्ब्रम ने संभाला हंसडीहा पंचायत की मुखिया का कार्यभार, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित*

 

*हंसडीहा(दुमका)*

 

*दीपक कुमार की रिपोर्ट*

 

उपायुक्त दुमका के आदेश संख्या 30/24 ज्ञापंक 526 में पूर्व मुखिया आशा हेम्ब्रम (निलम्बित मुखिया) ग्राम पंचायत हंसडीहा,प्रखंड सरैया हाट को तत्काल प्रभाव से निलम्बन मुक्त करते हुए मुखिया पद के समस्त कार्यो का निर्वाहन करने की शक्ति प्रदान की गई है।

उक्त आदेश के आलोक में हंसडीहा पंचायत की पूर्व मुखिया आशा हेम्ब्रम ने योगदान लेने के साथ ही गुरुवार को पंचायत सचिवालय में कई वार्ड सदस्यों ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से मुलाकात की| इस दौरान उपस्थित वार्ड सदस्य ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने पूर्व मुखिया आशा हेम्ब्रम को बधाई देते हुए माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया| इस मौके पर मुखिया ने कहा कि पंचायत का विकास उनके लिए सर्वोपरि है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *