Skip to content

पुंछ में दो आतंकी ढेर, शव उठाकर ले गई पाकिस्तानी सेना; घुसपैठ कराने के लिए सीमा पार से की गई गोलीबारी* 

*पुंछ में दो आतंकी ढेर, शव उठाकर ले गई पाकिस्तानी सेना; घुसपैठ कराने के लिए सीमा पार से की गई गोलीबारी*

 

*जम्मू-कश्मीर*

 

*विजय पुंडीर की रिपोर्ट*

 

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर दिगवार सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी के बीच रविवार रात घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। सूत्रों के अनुसार दोनों के शव पाकिस्तानी सेना उठाकर ले गई। हालांकि सेना अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

 

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने रविवार रात 9 बजे मोर्टार दागा और गोलीबारी कर पाकिस्तानी सेना लंगूर क्षेत्र से अल बद्र के आतंकवादियों को घुसपैठ कराने की कोशिश कर रही थी। मुस्तैद जवानों ने गोलीबारी का करारा जवाब दिया। जवाबी फायरिंग में दो आतंकी मारे गए। सूत्रों का कहना है कि दोनों के शवों को पाकिस्तानी सेना को ले जाते हुए देखा गया।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *