Skip to content

पीएमएफएमई महोत्सव में शामिल होने जेएसएलपीएस रामगढ़ से जुड़ी महिलाएं गोड्डा रवाना* 

*पीएमएफएमई महोत्सव में शामिल होने जेएसएलपीएस रामगढ़ से जुड़ी महिलाएं गोड्डा रवाना*

 

*रामगढ़(दुमका)*

 

वर्ष 2025 पीएमएफएमई महोत्सव में दुमका जिले की महिलाएं भी शामिल हो रही है। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी द्वारा रामगढ़ प्रखंड में गठित एवं संचालित महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का दल भी प्रशैक्षणिक भ्रमण एवं पीएमएफएमई महोत्सव में शामिल होने के लिए बुधवार को गोड्डा रवाना हुआ। दल में रामगढ़ प्रखंड की 50 महिलाएं शामिल हैं।महिलाओं के दल के रवाना होने के दौरान जेएसएलपीएस के बीपीएम प्रदीप कुमार, कमल किशोर, बीपीओईपी शमशेर प्रसाद सिंह उपस्थित थे।

महोत्सव का आयोजन गोड्डा महाविद्यालय में हो रहा है। बीपीएम कमल किशोर ने बताया कि ऐसे महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को बढ़ावा देना तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। ऐसे महोत्सव से उद्यमियों को नई तकनीक, बाजार संपर्क और व्यवसाय वृद्धि का अवसर मिलता है। जेएसएलपीएस एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में भागीदारी से स्थानीय उद्यमिता सशक्त होगी।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *