Skip to content

पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड में दिनदहाड़े गोलीकांड से व्यापारियों व आमजनों में दहशत,अपराधियों के खोज में जुटी पुलिस* 

*पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड में दिनदहाड़े गोलीकांड से व्यापारियों व आमजनों में दहशत,अपराधियों के खोज में जुटी पुलिस*

 

*पाकुड़िया(पाकुड़)*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

पाकुड़ जिले के पाकुड़िया बाजार में गुरुवार को हुई गोलीकांड की घटना से आम-आवाम सहित व्यापारियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। लोग अब भय के साए में अपना कारोबार करने को मजबूर दिख रहे हैं । व्यापारियों की माने तो प्रखंड में इस तरह की घटना इससे पहले कभी नहीं हुई।

व्यापारियों ने कहा कि इन दिनों अपराधियों का हौसला कितना बुलंद है वह इस घटना से साफ हो जाता है| दिन दहाड़े लूटपाट एवं गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से फरार हो रहे हैं। बहरहाल लूटपाट और गोलीबारी की घटना को लेकर पाकुड़िया थाने में अलग अलग कांड संख्या 49 /24 एवं 50 / 24 के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

 

मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही अपराधी पुलिस की पकड़ में होंगे । जबकि घटना में घायल व्यक्ति का ईलाज कलकत्ता के एक बड़े अस्पताल में किया जा रहा है । उनके गले में फंसी गोली को निकालने का प्रयास डॉक्टरों द्वारा जारी है ।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *