Skip to content

पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी: कुपवाड़ा, बारामुला और अखनूर में रातभर गोलीबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब* 

*पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी: कुपवाड़ा, बारामुला और अखनूर में रातभर गोलीबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब*

 

*नई दिल्ली*

 

*शाहरुख खान की रिपोर्ट*

 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। 28-29 अप्रैल की रात में कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार विभिन्न पाकिस्तानी सेना चौकियों द्वारा बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई।

 

भारतीय सेना के अनुसार, 28-29 अप्रैल की रात में पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा और बारामुला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के गोलीबारी की। गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी प्रभावी तरीके से जवाब दिया।

 

*पाकिस्तानी सेना ने कई इलाकों में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन*

 

पहलगाम हमले के बाद बनी तनाव की स्थिति के बीच पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की चौकियों पर फायरिंग कर रहा है। रविवार रात भी पाकिस्तान ने भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर हल्के हथियारों से फायरिंग की। भारतीय सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पकिस्तान की ओर से गड़ी हबीबुल्ला, हलन शुमाली, अलियाबाद, चकोटि और केला बंडी के क्षेत्रों से कुपवाड़ा में फायरिंग की गई। वहीं, भट्टल, कहुटा और फॉरवर्ड कहुटा के क्षेत्रों से जम्मू संभाग के पूंछ में फायरिंग कर भारतीय चौकियों को निशाना बनाने की कोशिश की।

 

हालांकि फायरिंग में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। पिछले पांच दिनों से पाकिस्तान एलओसी पर बिना किसी उकसावे के भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है।

 

*पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की दहशत में पाकिस्तान*

 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान डरा हुआ है। वह भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से छटपटा रहा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। पाकिस्तान को डर है कि भारत सर्जिकल और एयर स्ट्राइक से भी खतरनाक ऑपरेशन कर पहलगाम के मासूम लोगों का बदला लेने की तैयारी कर रहा है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *