Skip to content

*पंचायत समिति की बैठक में शामिल विधायक देवेंद्र कुंवर ने की प्रखंड में संचालित योजनाओं की समीक्षा* 

*पंचायत समिति की बैठक में शामिल विधायक देवेंद्र कुंवर ने की प्रखंड में संचालित योजनाओं की समीक्षा*

 

*जरमुंडी(दुमका)*

 

*जरमुंडी ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

जरमुंडी प्रखंड सभागार में शनिवार को प्रखंड प्रमुख बसंती टुडू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर भी उपस्थित रहे और उन्होंने जरमुंडी प्रखंड में चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा कि अधिकारी एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि यह सुनिश्चित करें कि प्रखंड क्षेत्र के सभी जरूरतमंद लाभुकों तक सही तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंचे। जनता ने उन पर विश्वास जताया है और वे जनता की समस्याओं के निदान के लिए प्रखंड से लेकर विधानसभा तक आवाज उठाएंगे।

झारखंड सरकार द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही साइकिल योजना में हो रही भारी अनियमितता पर उन्होंने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सभी साइकिलें घटिया किस्म की दी जा रही है जिससे लाभुक बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश मंडल,उप प्रमुख प्रयाग मंडल, जरमुंडी बीडीओ,सीओ, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों सहित प्रखंड क्षेत्र के पंचायत समिति के सदस्य गण मौजूद थे।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *