Skip to content

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गोपीकांदर पुलिस ने महज 24 घंटे में आरोपी रेम मरांडी को गिरफ्तार कर भेजा जेल* 

*नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गोपीकांदर पुलिस ने महज 24 घंटे में आरोपी रेम मरांडी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

 *गोपीकांदर(दुमका)*

 

*गोपीकांदर ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

गोपीकांदर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से 57 साल के बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है| मामले में बीते गुरुवार को आवेदन मिलने पर पुलिस ने महज 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया| गोपीकांदर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी रेम मरांडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया| घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि गुरुवार को किशोरी और रेम मरांडी दोनों गाय चरा रहे थे| उसी दौरान रेम ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया| थाना प्रभारी रंजीत मंडल ने बताया कि मामला पूर्व का है, लेकिन थाना में लिखित आवेदन बीते गुरुवार को मिला है| पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया| किशोरी का मेडीकल करा लिया गया हैं।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *