*धर्म सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर दिसोम मांझी थान में बैठक आयोजित*
*धर्म सम्मेलन में सृष्टि की उत्पति, संतालों का उद्धव और विकास समेत धार्मिक परंपराओं के बारे में दी जाएगी विस्तृत जानकारी*
*दुमका*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
आगामी 12 मई 2025 को होने वाले धर्म सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को दिसोम मांझी थान दुमका में दिसोम मांझी बाबा बीनीलाल टुडू के अध्यक्षता में बैठक सह प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
बैठक में दिसोम मांझी बाबा बीनीलाल टुडू ने कहा कि उक्त धार्मिक कार्यक्रम से संतालों के धार्मिक, सांस्कृतिक संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से बताया जाएगा। इस कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध धर्म गुरु सोमाय किस्कू, साथ ही संताली कलाकार सिंगराय सोरेन, लांगतिति किस्कू, कल्पना हांसदा, बनाम राजा नारायण टुडू समेत ओर भी स्टार कलाकार शामिल होंगे। आगे मांझी बाबा ने सभी मरांग बुरू अनुयायियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
बैठक में अमर मरांडी ने कहा कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पड़ोसी राज्य से भी मरांग बुरू अनुयायी आयेंगे। इस धर्म सम्मेलन में सृष्टि की उत्पति, संतालों का उद्धव और विकास समेत धार्मिक परंपराओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
मौके पर निखिल मुर्मू, अनुपलाल सोरेन, लैंड मुर्मू, निलेश हांसदा, बाबूधन किस्कू, राकेश मरांडी, संदीप मुर्मू, शिवकांत मुर्मू, लव किशोर टुडू, पिंकी किस्कू, अल्बिना किस्कू, सुनील मरांडी, प्रेम हांसदा, साहेबराव किस्कू, बसंत टुडू, जोसेफ टुडू आदि मौजूद रहे।
