Skip to content

धरवाडीह पंचायत भवन में शराब परोसने से जुड़े मामले में उपायुक्त ने दिया जांच का निर्देश*

*धरवाडीह पंचायत भवन में शराब परोसने से जुड़े मामले में उपायुक्त ने दिया जांच का निर्देश*

 

*वायरल वीडियो की जांच के पश्चात होगी नियमानुसार कार्रवाई – उपायुक्त*

 

*देवघर*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने देवघर प्रखण्ड के धरवाडीह पंचायत भवन में शराब पीने से संबंधित वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जिला पंचायती राज पदाधिकारी को मामले की जांच करते हुए जांच रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निदेश दिया है, ताकि जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा सके।

 

ज्ञात हो कि धरवाडीह पंचायत भवन स्थित मुखिया के चेंबर में शराब परोसे जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। साथ ही वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि उक्त पंचायत के मुखिया पति द्वारा मुखिया के चेंबर में शराब परोसा जा रहा है, जिसपर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच करते हुए वीडियो की सत्यता एवं वीडियो में कौन-कौन व्यक्ति हैं इसकी पुष्टि करते हुए रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया| जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *