*धनतेरस के अवसर ठाकुर गंगटी के विभिन्न गांवों के बाजारों में जमकर की गई खरीददारी*
*ठाकुर गंगटी(गोड्डा)*
*ठाकुर गंगटी संवाददाता*
धनतेरस के अवसर पर मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के प्रचलित परासी चौक मोड़,परासी चौक हाट,भगैया, माल मंडरो,रूंजी,चपरी,दिग्घी सहित विभिन्न गांव के बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ लगी रही। अवसर पर बच्चों नवयुवकों, युवतियों को पटाखे, फुलझड़ी खरीदते देखा गया। वहीं गृहीणियों को पूजन सामग्री मिट्टी के दिए के साथ-साथ अन्य सजावटी संबंधी सामानों की खरीदारी करते देखा गया।
वहीं बड़ों को हुका-हुकी बनाने के लिए सनाठी सहित विभिन्न प्रकार के सामानों की खरीदारी करते देखा गया। लोग मिठाई दुकान में भी जाकर अच्छी मिठाई का पता लगा रहे थे ताकि दीपावली के अवसर पर अच्छी मिठाई का भोग लगाकर माता लक्ष्मी को खुश किया जाए। हालांकि अधिकांश लोगों द्वारा पांच दिनों का यह पूजन कार्यक्रम किया जाता है।जो आज की तिथि की रात्रि धनतेरस के अवसर पर धन्वंतरि की पूजा से ही शुरू हो जाती है। फिर दूसरे दिन छोटी दीपावली जम्मक दिया और फिर तीसरे दिन बड़ी दीपावली उसके बाद गौ माता का पूजन सहित पांचवें दिन तक लोग पूजा पाठ नियम अनुसार करते हैं।
बताया जाता है कि बारीकी से ध्यानपूर्वक पूरे नेम निष्ठा आस्था विश्वास के साथ पूजा करने से निश्चित रूप से सबों की मनोकामना पूर्ण होती है। इसलिए लोग अपने सुविधा अनुसार विभिन्न प्रकार की सामग्रियों की खरीदारी कर पूजा पाठ करते हैं।
