Skip to content

दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय बाल श्रम उन्मूलन कार्यशाला का शुभारंभ* 

*दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय बाल श्रम उन्मूलन कार्यशाला का शुभारंभ*

 

*प्रतिभागियों को बाल श्रम रोकथाम हेतु दिया गया प्रभावी रणनीतियाँ विकसित करने और समुदाय स्तर को सशक्त बनाने का प्रशिक्षण*

 

*दुमका*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

जिला बाल संरक्षण इकाई एवं लोक कल्याण सेवा केंद्र दुमका के संयुक्त तत्वाधान में आज मंगलवार को लुमाई हवेली दुमका में प्रमंडल स्तरीय दो दिवसीय बाल श्रम उन्मूलन कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईपीएस डॉ० सैय्यद मुस्तफा हाश्मी, विशिष्ठ अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल , किशोर न्याय बोर्ड की सदस्या किरण तिवारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजकुमार उपाध्याय, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश चन्द्र, राज्य संयोजक संजीव भगत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

 

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम के कारणों, दुष्परिणामों पर चर्चा करना, समझना,प्रभावी रणनीतियाँ विकसित व रोकथाम करना है। प्रतिभागियों को बाल श्रम रोकथाम हेतु प्रभावी रणनीतियाँ विकसित करने और समुदाय स्तर को सशक्त बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। आयोजित कार्यशाला से संथाल परगना क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन के प्रयासों को मजबूती और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने में मदद मिलेगी। मुख्य प्रशिक्षक श्री राजीव पांडे ने कंसल्टेशन में बाल श्रम से जुड़े कानूनी प्रावधान, सामाजिक ढांचे एवं प्रमंडलीय स्तर पर कार्य योजना व गतिविधियों पर विस्तार से परिचर्चा किया। उक्त क्षेत्रीय कंसल्टेशन को सफल बनाने बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल गृह के अधीक्षक, लोक कल्याण सेवा केंद्र के अनिल कुमार साह एवं दुमका, गोड्डा, पाकुड़ ,साहेबगंज ,देवघर एवं गिरिडीह से 60 से अधिक स्वयं संस्थाओं के प्रतिनिधि ने अहम भूमिका निभाई।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *