Skip to content

देशभर में दशहरा की धूम, पीएम मोदी मोदी ने देशवासियों को दी विजयदशमी की शुभकामनाएं* 

*देशभर में दशहरा की धूम, पीएम मोदी मोदी ने देशवासियों को दी विजयदशमी की शुभकामनाएं*

 

*नागपुर में संघ प्रमुख ने किया शस्त्र पूजन*

 

*दुमका*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

पूरा देश आज दशहरा का पर्व मना रहा है। यह पर्व हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ दशमी तिथि को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विजयदशमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट कर देशवासियों के लिए विजय की कामना की।

 

दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।

 

*मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा*

 

वहीं, इस मौके पर नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने भी पथ संचलन का आयोजन किया। इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे। विजयादशमी के अवसर पर उन्होंने शस्त्र पूजा की। शस्त्र पूजा के दौरान पद्म भूषण और पूर्व ISRO प्रमुख के. राधाकृष्णन भी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इस पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध करते हुए विजय हासिल की थी, जिस कारण से इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। दशहरे पर देशभर में कई जगहों पर रावण का दहन किया जाता है। इसके अलावा विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा भी होती है।

 

*क्यों मनाया जाता है दशहरा*

 

दशहरा का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन 10 दिन से चलने वाले युद्ध में मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर दिया था और भगवान राम ने रावण का अंत करके लंका पर विजय प्राप्त की थी। इस वजह से इस दिन शस्त्र पूजा, दुर्गा पूजा, राम पूजा और शमी पूजा का महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो कार्य शुरू किया जाता है उसमें जीत अवश्य मिलती है।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *