*देवघर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश श्री संदीप मेहता का उपायुक्त ने किया पुष्प गुच्छ देकर स्वागत*
*न्यायधीश श्री संदीप मेहता को बाबा बैद्यनाथ धाम अतिथि गृह देवघर परिसर में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर*
*देवघर*
*ब्यूरो रिपोर्ट*
आज दिनांक-15.02.2025 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश श्री संदीप मेहता का बाबा बैद्यनाथ धाम अतिथि गृह देवघर में आगमन हुआ। इस दौरान उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात न्यायधीश श्री संदीप मेहता को बाबा बैद्यनाथधाम अतिथि गृह देवघर (जज गेस्ट हाउस) परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
मौके पर उपरोक्त के अलावे प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश श्री अशोक कुमार, रजिस्ट्रार श्री प्रतीक रंजन, डालसा सचिव श्रो मयंक टोपनो, सिविल सर्जन देवघर, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलधिलारी देवघर आदि उपस्थित थे।
