Skip to content

दूसरे बिहार-बांग्ला भाषी सम्मेलन की तैयारी अंतिम चरण में* 

*दूसरे बिहार-बांग्ला भाषी सम्मेलन की तैयारी अंतिम चरण में*

 

*रानीश्वर(दुमका)*

 

*रानीश्वर ब्यूरो की रिपोर्ट*

 

कोलकाता के योगेश माईम अकादमी में कल रविबार को दूसरा बिहार बांग्ला भाषी सम्मेलन आयोजित होगा। आयोजक बेहार हेरल्ड समाचार पत्र के संपादक विद्युत पाल उस सम्मेलन में भागलेने के लिए बांग्ला भाषा व संस्कृति रक्षा समिति के प्रदेश सचिव गौतम चटर्जी को आमंत्रित किया हैं| समिति के प्रतिनिधि उत्तम कुमार चटर्जी सम्मेलन में भाग लेने आज शनिवार कोलकाता रवाना हो गए। बिहार बंगाली समिति के इस सम्मेलन में बंगीय साहित्य परिषद भागलपुर , अखिल भारतीय बांग्ला भाषा मंच, वराक उपत्तका साहित्य संस्कृति सम्मेलन के कोलकाता शाखा बंगीय साहित्य संस्था भिलाई एवं मेदनीपुर डट कम के साथ कई भाषाई संगठन के सदस्य भाग लेंगे ।

सम्मेलन में कोलकाता में निवास करने बाले बिहार के बंगाली लेखक ,कबि ,साहित्यिक का जमावड़ा होगा। सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिये बिहार बंगाली समिति के अध्यक्ष डा कैप्टन दिलीप कुमार सिन्हा ,संचिता पत्रिका के संपादक सुनिर्मल दास , कोलकाता के अध्यापक सह भाषा सैनिक तन्मय वीर बढ़ चढ़कर तैयारियों में लगे हैं ।

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *