Skip to content

दुमदुमि गांव में बीडीओ ने किया मांडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, बच्चों में उत्साह का माहौल* 

*दुमदुमि गांव में बीडीओ ने किया मांडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, बच्चों में उत्साह का माहौल*

 

*मसलिया(दुमका)*

 

*कुमार विक्रम की रिपोर्ट*

 

मसलिया प्रखंड अंतर्गत कुसुमघाटा पंचायत के दुमदुमि गांव में शनिवार को एक नए मांडल आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफ़र हसनैन ने फीता काटकर इस भवन का उद्घाटन किया। यह आँगनबाड़ी केंद्र पूर्व में एक किराए के भवन में संचालित हो रहा था, जिससे बच्चों की शिक्षा में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। अब लगभग 7 लाख रुपये की लागत से जिला परिषद दुमका द्वारा नव-निर्मित भवन बनाया गया है, जो बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा और पोषण का माहौल प्रदान करेगा। नया भवन न केवल संरचनात्मक रूप से मजबूत है, बल्कि इसे मॉडल आँगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। दीवारों पर रंग-बिरंगी शैक्षणिक सामग्रियाँ उकेरी गई हैं, जिससे बच्चे खेल-खेल में शिक्षा प्राप्त कर सकें।

 

मौके पर आँगनबाड़ी सेविका पद्मावती सोरे ने कहा कि यह केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएगा और माता-पिता को भी एक सुरक्षित व शिक्षाप्रद वातावरण देने का विश्वास मिलेगा। उपमुखिया जयदेव किस्कु ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह एक बेहतरीन कार्य है। पहली बार आँगनबाड़ी 2 में भवन का निर्माण हुआ है, जिससे पोषक क्षेत्र के बच्चों और उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।उन्होंने आशा जताई कि यह केंद्र गाँव के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा। उद्घाटन अवसर पर बीपीएम संजीव कुमार, सहायक अभियंता विकास कुमार, मानस कुमार, मुखिया जगरनाथ सिंह, सचिव सदानंद होरो समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे एक स्वागतयोग्य कदम बताया।

https://www.emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *