*दुमका सांसद नलिन सोरेन ने अपने पुत्र व शिकारीपाड़ा विस से प्रत्याशी आलोक सोरेन संग किया मतदान*
*शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट पर में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जीत सुनिश्चित- नलिन सोरेन*
*काठीकुंड(दुमका)*
*काठीकुंड ब्यूरो की रिपोर्ट*
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार को 38 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिसमें संथाल परगना की 18 सीटें शामिल हैं| दुमका सांसद नलिन सोरेन ने अपने पुत्र व शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से प्रत्याशी आलोक कुमार सोरेन के साथ काठीकुंड प्रखंड के शिवतला सरकारी विद्यालय स्थित बूथ संख्या 29 पर मतदान किया|
*शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट पर होगी झारखंड मुक्ति मोर्चा की जीत- नलिन सोरेन*
बताते चलें कि दुमका सांसद नलिन सोरेन लगातार सात बार शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है| 2024 के लोकसभा चुनाव में जब वे सांसद बन गए तो झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस बार शिकारीपाड़ा क्षेत्र से उनके पुत्र आलोक कुमार सोरेन को प्रत्याशी बनाया है| नलिन सोरेन का कहना है कि जिस तरह जनता ने मुझे 35 वर्षों से विधायक बनाया, इस बार मेरे पुत्र आलोक कुमार सोरेन को अपना आशीर्वाद देगी| इस बार भी शिकारीपाड़ा में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जीत सुनिश्चित है|
मौके पर शिकारीपाड़ा विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी आलोक कुमार सोरेन ने अपनी जीत को सुनिश्चित बताते हुए कहा कि जनता हमारे साथ है| उन्होंने कहा कि लोग धर्म जाति से ऊपर उठ कर झामुमो के साथ आ रहे हैं| आलोक सोरेन ने कहा कि राज्य में इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में सरकार बनेगी और हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे| बहरहाल अपनी अपनी जीत को लेकर इंडिया गठबंधन व एनडीए के प्रत्याशी आस्वस्त है, लेकिन इस पर असली मुहर मतगणना के दिन 23 नवंबर को लगेगी`|
