Skip to content

दुमका विस के लिए झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन एवं जरमुंडी विस के लिए कांग्रेस प्रत्याशी श्री बादल ने दाखिल किया नामांकन* 

*दुमका विस के लिए झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन एवं जरमुंडी विस के लिए कांग्रेस प्रत्याशी श्री बादल ने दाखिल किया नामांकन*

 

*दुमका*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट*

 

10-दुमका अ.ज.जा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी बसंत सोरेन ने गुरुवार को निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा वहीं जरमुंडी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री बादल ने निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा|

बताते चलें कि झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन दूसरी बार दुमका विस सीट से चुनाव लड़ेंगे| बसंत सोरेन ने इससे पहले 2019 में भाजपा प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी को मात देकर दुमका सीट पर फतह हासिल की थी| बसंत सोरेन झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के छोटे पुत्र व सीएम हेमंत सोरेन के भाई हैं|

दुमका सीट पर इस बार उनका मुकाबला भाजपा के सुनिल सोरेन से होना तय माना जा रहा है| वहीं जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री बादल राज्य के कृषि मंत्री रह चुके हैं| उन्होंने जरमुंडी से अपनी जीत का दावा किया है|

https://emtvlive.in/

http://aajtakjharkhand.in

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *